फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A measured resolution at the board meeting of 15

नपा की बोर्ड बैठक में 15 प्रस्ताव पास

Fri, 15 Jan 2016 01:34 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 15 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
कैराना। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के 15 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। जिसमें चार लाख रुपये का बजट सर्दी से बचाव को अलाव जलाने के लिए पारित किया गया। इसके अलावा करीब 20 लाख रुपये का बजट फर्नीचर और अलमारियों के लिए पास किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जलकल संस्थान नलकूप नंबर एक पर नगर पालिका की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सड़क नाली निर्माण के लिए 56 लाख 14 हजार, सितंबर 2015 से दिसंबर 2015 तक आय व्यय के मासिक नक्शे, नवनिर्मित पालिका कार्यालय में नये फर्नीचर व अलमारी आदि के लिए 20 लाख रुपये, सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने के लिए चार लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


  इसके अलावा नियमित सफाई कर्मचारियों को ठंड के एवज में 30 हजार रुपये, कर निर्धारण व पोस्टर बैनर आदि की आदर्श उपविधि, ई-रिक्शाओं पर लाइसेंस शुल्क लगाने, नलकूपों के संचालन के लिए 32 ठेका कर्मियों की स्वीकृति, पांच एचपी के नए मिनी नलकूप की स्थापना के लिए दो लाख 45 हजार, विभिन्न वार्डों में 90 एमएम की लगभग 805 मीटर पीवीसी की नई पाइप लाइन के लिए लगभग पांच लाख के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा विद्युत सामग्री खरीदने के लिए चार लाख 86 हजार और स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। अध्यक्षता चेयरमैन राशिद अली और संचालन अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तौगी ने किया। इस दौरान सभासद नसीम, आसिफ, ईश्वर चंद जाटव, सरोज बाला, वहीदन, गय्यूर अली, सतीश कुमार, वकील, मेहबूब अली, फुरकान, सुनीता, इदरीश, जिन्दी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed