{"_id":"63772926c7f66a46a66c03f4","slug":"a-laborer-died-and-11-were-injured-in-tractor-trolley-accident-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम
Fri, 18 Nov 2022 12:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:11 PM IST
सार
Shamli Accident Update : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक गड्ढे में पलट गई। इससे रोड पर चीख-पुकार मच गई। वहीं एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शामली में हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली में चौसाना क्षेत्र के बिड़ौली मार्ग पर सकौती गांव के निकट सड़क के गड्ढे से बचाने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे 12 मजदूर दब गए और चौसाना निवासी सुभान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा
विज्ञापन
बता दें कि 10 घायलों को करनाल के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मजदूर को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सभी मजदूर करनाल से लिंटर डालने के बाद गुरुवार देर रात में अपने घर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पीड़ित परिजन सुभान के शव को बिना किसी कार्रवाई अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस