{"_id":"61ddc87b09dbea41867dd512","slug":"a-huge-fire-started-when-the-candle-fell-on-the-bed-shamli-news-mrt573064038","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती बिस्तर पर गिरने से लगी भीषण आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबत्ती बिस्तर पर गिरने से लगी भीषण आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला कश्यपपुरी पूर्वी में मोमबत्ती के गिरने से मकान में भीषण आग लग गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कश्यपपुरी पूर्वी में बिजेंद्र पुत्र बुद्धू परिवार के साथ रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार देर रात करीब आठ बजे जब बिजली गुल थी। परिजनों ने मोमबत्ती जलाकर बेड के ऊपर रख दी। इसी बीच अचानक जलती हुई मोमबत्ती बिस्तर पर गिर गई। जिसके कारण कपड़ों ने आग पकड़ ली। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पानी आदि डालकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों का कहना है कि बिजेंद्र की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित की आर्थिक सहायता की मांग की है।