फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A fire in the battery warehouse

बैटरी के गोदाम में आग लगी

Fri, 28 Dec 2018 12:17 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 28 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
A fire in the battery warehouse
accident - फोटो : अमर उजाला
शामली। अजंता चौक स्थित बृहस्पतिवार तड़के बैटरी मार्केट के दो मंजिला गोदाम में भयंकर आग लग गई। फायरबिग्रेड की शामली और कैराना से गाड़ियां मंगाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से गोदाम में रखी तैयार बैटरी, स्क्रैप आदि सामान जल गए। गोदाम की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाईवे पर अजंता सिनेमा के पीछे बैटरी मार्केट में वरुण संगल की बालाजी बैटरी के नाम से दुकान है। दुकान के पास ही उनका दो मंजिला गोदाम बना है। इसमें नई बैटरियां बनाई जाती हैं और रिपेयरिंग का भी काम होता है। बैटरी का सामान बनाने का काफी स्क्रैप भी गोदाम में रखा था। संचालक के अनुसार बुधवार रात को गोदाम में किसी समय आग लग गई। सुबह करीब सात बजे गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। उन्होंने सूचना देकर फायरबिग्रेड को मौके पर बुलाया। शामली से दो और एक कैराना से फायरबिग्रेड की गाड़ी पहुंची। जब तक आग की लपटों से ऊपरी मंजिल भी चपेट में आ चुकी थी। फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। हालांकि गोदाम संचालक की ओर से आग के नुकसान का आंकलन करने की बात कही जा रही है लेकिन नुकसान एक करोड़ के आसपास माना जा रहा है।
विज्ञापन


नुकसान बहुत ज्यादा, सही आंकलन में समय लगेगा
गोदाम में आग लगने से गोदाम संचालकों का बुरा हाल था। गोदाम संचालक वरुण ने बताया कि गोदाम की दोनों मंजिल पर सामान और तैयार बैटरी रखी थीं। नीचे रखा सारा स्क्रैप और बैटरी पूरी तरह नष्ट हो गईं। ऊपरी मंजिल का सामान भी जलकर राख हो गया। अभी कर्मचारी केवल मलबा निकलवाने में लगे हैं। दुकान में कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी में थोड़ा वक्त लगेगा। वैसे तैयार माल, स्क्रैप और गोदाम की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं नुकसान काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीने से चढ़कर बुझाई आग
जिस वक्त फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। गोदाम की ऊपरी मंजिल पर रोशनदान से तेज धुआं निकल रहा था। गोदाम के निचले हिस्से में आग थी। गोदाम बाहर से बंद था। लिहाजा उसे खोलना खतरे से खाली नहीं था। फायर स्टेशन आफिसर अजीज खान के अनुसार फायर टीम गोदाम के बाहरी ओर से बने एक जीने से ऊपर चढ़ी। बामुश्किल से उसमें पानी के पाइप ऊपर ले जाकर गोदाम के निचले हिस्से में पानी डाला। टीम ने चार घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।


 सुबह 7.55 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। शामली और कैराना की तीन गाड़ियां तुरंत बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया था। आग से गोदाम के नीचे की मंजिल पर रखी तैयार बैटरी, स्क्रैप आदि जला है। दूसरी मंजिल पर लपटें गई हैं। प्रथम दृष्टया आग की वजह शार्ट सर्किट जाना जा रहा है, लेकिन तमाम जांच पूरी होने के बाद स्थित स्पष्ट होगी। गोदाम संचालकों ने भी आग के नुकसान की अधिकृत सूचना नहीं दी है। वे भी नुकसान का सही आंकलन कर रहे हैं।  
- अजीम खान, शामली फायर स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed