{"_id":"5ec41eca8ebc3e90a7655505","slug":"a-corona-positive-trader-recovers-shamli-news-mrt4824891152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव सब्जी व्यापारी ठीक हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव सब्जी व्यापारी ठीक हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कोरोना पॉजिटिव व्यापारी ठीक हुआ
शामली। जनपद में मंगलवार को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मंडी व्यापारी के सैंपल की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। व्यापारी के ठीक होने पर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या घटकर नौ हो गई हैं।
मंगलवार शाम जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मेरठ मेडिकल से मंडी के व्यापारी की लगातार दूसरी बार सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस व्यापारी के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे 4 मई को कोविड-19 हॉस्पिटल झिंझाना में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था। व्यापारी के लक्षण में सुधार होने पर सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया था। मंगलवार शाम को व्यापारी के सैंपल की जांच रिपोर्ट दूसरी बार भी नेगेटिव आई है। व्यापारी के ठीक होने पर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या नौ रह गई है।