फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A bike rider dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Sat, 29 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
A bike rider dies after being crushed by a truck
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। थानाक्षेत्र गांव फतेहपुर मोड़ के निकट पानीपत-खटीमा हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया।

शनिवार शाम बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हाथी करौदा निवासी गौरव (20) शामली से अपनी बुआ कौशल (45) और उसकी बेटी पलक (11) निवासी गांव बिराल थाना रमाला जिला बागपत को बाइक से घर लौट रहा था। जब वह बाबरी थानाक्षेत्र में गांव फतेहपुर मोड़ के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। गौरव बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ट्रक के पहिये के नीचे आकर गौरव कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कौशल और उसकी बेटी पलक घायल हो गई। घायल मां-बेटी को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed