फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   9183 candidates gave PET exam on the first day in the district

पीईटी परीक्षा: जिले में पहले दिन 9183 अभ्यर्थियों ने दी पीईटी परीक्षा

Sun, 16 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
9183 candidates gave PET exam on the first day in the district
शामली देशभक्त इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी के हाथ सैनिटाइज कराते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
जिले में पहले दिन 9183 अभ्यर्थियों ने दी पीईटी परीक्षा
विज्ञापन

शामली। जिले में पहले दिन शनिवार को 13 केंद्रों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में दोनों पालियों में कुल पंजीकृत 13392 अभ्यर्थियों में से 9183 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 4209 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक हुई। इस पाली में कुल पंजीकृत 6696 अभ्यर्थी थे, जिनमें 4504 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 2192 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। इस पाली में भी पहली पाली के बराबर अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4649 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2017 अनुपस्थित रहे। इस तरह से दोनों पालियों में 9183 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 4209 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि रविवार को भी दो पालियों में पीईटी परीक्षा होगी। दोनों पालियों में 13392 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

--
महिला परीक्षार्थियों से उतरवाए आभूषण
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में महिला परीक्षार्थियों से उनके आभूषण उतरवाए गए, जिससे अकेले परीक्षा देने आई महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा के नियमों में ऐसा कुछ भी अंकित नहीं था। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यातायात के साधन रहे नाकाफी, झेलनी पड़ी परेशानी
शामली। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में पहले दिन यूपी रोडवेज की बसों में अभ्यर्थियों को मुश्किल भरा सफर करना पड़ा। रोडवेज के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए जहां साधन नहीं मिले तो लौटने के लिए भी बसों का देर तक इंतजार करना पड़ा। ट्रेन से भी काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थी आए। रविवार को भी ऐसी ही उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शामली डिपो की 24 बसों की प्रतिदिन 2.85 लाख रुपये की आय होती थी, परीक्षा में पहले दिन 3.50 लाख रुपये की आय होने की संभावना है।
एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को शामली में दो हजार सवारियों ने निगम की बसों में सफर किया है। दूसरी ओर, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शामली से दिल्ली और शामली से सहारनपुर आने जाने के लिए ट्रेनों में परीक्षार्थियों की अच्छी खासी भीड़ निकली है।

--
पीईटी में ये रही स्थिति
-- प्रथम पाली
परीक्षा केंद्र - 13
पंजीकृत अभ्यर्थी- 6696
परीक्षा में सम्मिलित- 4504
परीक्षा में अनुपस्थित - 2192
---
द्वितीय पाली-
परीक्षा केंद्र - 13
पंजीकृत अभ्यर्थी - 6696
परीक्षा में सम्मिलित - 4679
परीक्षा में उपस्थित - 4649
परीक्षा में अनुपस्थित - 2017
--------
दोनों पालियों में कुल पंजीकृत - 13392
परीक्षा में उपस्थित - 9183
परीक्षा में अनुपस्थित - 4209

शामली देशभक्त इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी का प्रमाण पत्र चेक करते जिला कार्यक्रम अधिकारी।

शामली देशभक्त इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी का प्रमाण पत्र चेक करते जिला कार्यक्रम अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

शामली आरके इंटर कॉलेज में पीईटी परीक्षा के बाद सामान लेने के लिए लगी भीड़।

शामली आरके इंटर कॉलेज में पीईटी परीक्षा के बाद सामान लेने के लिए लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed