फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पर गिरी गाज

हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पर गिरी गाज

Fri, 01 Mar 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पर गिरी गाज
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पर गिरी गाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज की छात्राओं को गलत प्रश्नपत्र वितरण के मामले में हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मीना कुमारी पर आखिर गाज गिर गई। प्रबंध समिति ने कॉलेज की प्रधानाचार्या मीना कुमारी को दोषी मानते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। प्रबंध समिति ने कालेज की नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या पद पर अलका संगल के नाम का प्रस्ताव पारित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा को प्रस्ताव भेज दिया है।

18 फरवरी को सत्यनारायण इंटर कॉलेज की छात्रा ईशा, पूजा रानी, दिव्याशी, पूजा कश्यप आदि ने जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा को शिकायत करके दावा किया कि वह सभी सत्य नारायण इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा हैं, जिनका परीक्षा केंद्र हिंदू कन्या इंटर कालेज है। छात्राओं के मुताबिक शनिवार 16 फरवरी को उनका हाईस्कूल गणित का प्रथम पाली में प्रश्नपत्र था, मगर उन्हें प्रारंभिक गणित का प्रश्नपत्र बांट दिया गया। छात्राओं का आरोप था कि दो घंटे बाद गणित का प्रश्नपत्र दिया गया। छात्राओं की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने डीएम के निर्देश पर एक जांच समिति बनाकर जांच कराई थी। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद जिलाविद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने हिंदू कन्या इंटर कालेज की केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्या मीना कुमारी समेत पांच को जांच में दोषी पाए जाने पर हटा दिया था। यूपी बोर्ड को अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। हिंदू कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रधानाचार्या को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब मांगा था। प्रबंध समिति की बैठक में कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनाकुमारी को दोषी मानते हुए उन्हें पद से हटाए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। कालेज की कार्रवाहक प्रधानाचार्या पद पर अलका संगल के नाम का प्रस्ताव करके जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा को रिपोर्ट भेज दी है। प्रबंधसमिति की बैठक समिति के अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें हिंदू कन्या पाठशाला के अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, उप प्रबंधक राजकुमार संगल, कार्यकारिणी सदस्य निकुंज मित्तल, आदेश संगल, नंद कुमार कंसल, नरेंद्र कुमार संगल, कृष्ण कुमार शर्मा, नीशा गोयल, पदेन सदस्य उमा रानी, प्रधानाचार्या मीनाकुमारी मौजूद रहीं। कालेज के प्रबंधक मुनीष संगल ने बताया कि कि हाईस्कूल गणित के प्रश्नपत्र में प्रारंभिक गणित का गलत प्रश्न पत्र दिए जाने का दोषी मानते हुए हटा दिया गया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्या अलका संगल के नाम का प्रस्ताव करते हुए डीआईओएस को रिपोर्ट भेज दी है। प्रधानाचार्य के रूप में कामकर रही मीना कुमारी को मूल पद पर भेजते हुए आदेश की प्रति रिसीव करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed