फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एनएचएम संविदाकर्मियों का धरना स्थगित

एनएचएम संविदाकर्मियों का धरना स्थगित

Fri, 01 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम संविदाकर्मियों का धरना स्थगित
शामली। सीएमओ कार्यालय पर 21 जनवरी से चल रहा उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का धरना शुक्रवार शाम चार बजे स्थगित करने की घोषणा की गई। प्रदेशीय आह्वान पर समान काम समान वेतन, नियुक्तियों और समायोजन समेत विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना जारी था। शुक्रवार को 12वें दिन भी संविदा कर्मचारी रोज की तरह धरने पर रहे। शाम को करीब चार बजे संघ के जिलाध्यक्ष डाक्टर हुमायूं खान ने बताया कि संघ के प्रदेशीय नेतृत्व की शासन स्तर पर हुई वार्ता में उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर दीपक, डाक्टर विवेक, शबी आजम, ममता चौधरी, बबली, कुलदीप कुमार, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मामूली विवाद में मारपीट
शामली। मोहल्ला बरखंडी निवासी दीपक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोस के व्यक्ति ने सीढ़ी लगाने को लेकर हुई कहासुनी में उनकी मां के साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे, उसकी मां, बहन और अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, पंजाबी कालोनी निवासी रजनी ने मकान विवाद में पड़ोसियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जन्म दिवस पर मिष्ठान वितरित
शामली। वरिष्ठ वेलफेयर सोसायटी शामली की रेलवे पार्क में विनोद चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ सदस्य रविंद्र सिंह का 65वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर रमेश शर्मा, रामपाल शर्मा, रामनाथ सैनी, निरंजन, संतरपाल, कलीराम, संतोष कुमार, कल्याण सिंह, अशोक सैनी, सत्यनारायण, राजेंद्रपाल सिंह, महावीर सिंह, मानसिंह, राजेश, त्रिलोकचंद, ब्रजमोहन जांगिड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed