{"_id":"5c3e2274bdec2273a74cef06","slug":"91547575924-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सालय मे पशुओ के बंधे होने से ग्रामीणो मे रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सालय मे पशुओ के बंधे होने से ग्रामीणो मे रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चिकित्सालय में पशुओं को बांधे जाने से रोष
कांधल़ा। नाला गांव में प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को पशु चिकित्सालय में बांध दिए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
नाला गांव में सोमवार को आवारा सैकड़ों पशुओं को सरकारी पशु चिकित्सालय में बांध दिया था। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से पशुओं के लिए खाने पीने व रहने की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की थी, लेकिन पिछले चार दिनों से पशु खुले आसमान के नीचे भूखे पेट रह रहे हैं। कई पशुओं की हालत गंभीर है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी प्रशासन ने मामले को गंभीरता के साथ नहीं लिया। जिसे लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है । गांव के लोगो ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने इन मामले मे जल्द कोई कार्रवाई नही की तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान चौधरी राजेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, परविंदर पंवार, कंवरपाल, टिंकू, सुभाष, विनोद पंवार, अशोक, लोकेद्र पंवार आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।