फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम के औचक निरीक्षण में प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षक-शिक्षक नदारद मिले

डीएम के औचक निरीक्षण में प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षक-शिक्षक नदारद मिले

Mon, 03 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डीएम के औचक निरीक्षण में प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षक-शिक्षक नदारद मिले
शामली। खेड़ी बैरागी और फतेहपुर प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण में डीएम को कई अध्यापक अनुपस्थित मिले। जिस पर डीएम उन सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम अखिलेश सिंह ने सबसे पहले ग्राम खेड़ी बैरागी प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानाचार्य को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। कक्षा-5 की कृति को अंग्रेजी की किताब पढ़वाकर देखा। प्राथमिक विद्यालय खेड़ी बैरागी में पहुंच कर देखा कि प्राथमिक विद्यालय पर दो अध्यापक उपस्थित पाए गए। डीएम द्वारा अध्यापक की संख्या के बारे में पूछा गया। अध्यापकों की संख्या-4 जिसमें एक अध्यापिका डिलीवरी छुट्टी पर एक अध्यापिका मंजू शर्मा बिना बताए नदारद पाई गई। जिसकी न कोई सूचना दी गई न कोई प्रार्थना पत्र दिया गया। डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर नंबर वन में पहुंचे उीएम को एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद मिलीं। क्लास में जाकर देखा तो कोई भी अध्यापिका या अध्यापक नहीं मिला। डीएम ने प्रधानाचार्य को जमकर फटकार लगाई और स्कूल के समय बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने जूनियर हाई स्कूल फतेहपुर का निरीक्षण किया। जिसमें एक अध्यापक छुट्टी पर बताया गया। उन्होंने बीएसए से बात कर स्पष्ट करने को कहा यह अध्यापक छुट्टी पर है या नहीं प्रधानाध्यापक चंद्रवीर सिंह को निर्देश देकर कहा कि उपस्थिति रजिस्टर में सभी की छुट्टी अंकित की जाए उन्होंने बच्चों की संख्या और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर नंबर दो का निरीक्षण में एक अध्यापिका मौजूद मिली। प्रधानाध्यापक के बारे में पूछा गया तो बताया कि प्रधानाध्यापक प्रियंका पंवार छुट्टी पर है। अवकाश प्रार्थनापत्र दिखाने को कहा, उस अध्यापक द्वारा बताया कि मुझे फोन पर अवगत कराया। उनसे पूछा गया कि कितने बजे कॉल आई थी बताया गया कि 9:30 बजे कॉल आई थी जब उनकी मोबाइल में कॉल देखी गई तो उसमें कोई कॉल नहीं पाई गई। उन्होंने शिक्षामित्र सीमा को जमकर फटकार लगाई साथ ही प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधान जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed