{"_id":"5bf845e0bdec22416d12c773","slug":"91542997472-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से पब्लिक परेशान, सभासद अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से पब्लिक परेशान, सभासद अंजान
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। कस्बे के वार्ड नंबर 12 के मोहल्ला हाकिमान और चौधरान में गंदगी से लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
नगर पंचायत भी स्वच्छता अभियान के तहत सभी सभासदों से साफ-सफाई व्यवस्था दुुरुस्त रखने की अपील कर रही है। यही नहीं, सबसे साफ सुथरे वार्ड को नगर पंचायत की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा, बावजूद इसके सभासद नींद से जागने को तैयार नहीं। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां समय से कूड़ा उठाने वाला नहीं आता है। इस वजह से कई बार तो दो से तीन-तीन दिन का कूड़ा एक ही जगह पर पड़ा रहता है। यहां घूमने वाले पशु इसे इधर उधर फैला देते हैं। इस संबंध में कई बार नगर पंचायत को शिकायत भी की जा चुकी है। वार्ड में रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले मंत्री जी ने भी स्वयं निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर करने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन तक तो उनके आदेशों का असर देखने को मिला। लेकिन, अब तक फिर से सफाई का काम लगभग ठप हो गया है।
वार्ड की सभी गलियों में नियमित रूप से सफाई की जाती थी। यदि किसी क्षेत्र में ऐसी कोई शिकायत है तो वहां तुरंत नगर पंचायत की गाड़ी भेजकर सफाई कराई जाएगी। - देवेंद्र पंडित, सभासद
विज्ञापन
सभी सभासदों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन-जिन इलाकों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं। वहां के सभासदों से संपर्क कर शीघ्र सभी जगहों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएगी।- रवि यादव, अधिशासी अधिकारी