फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुसलिमों में उत्साह की कमी या गर्मी का अस्र

मुसलिमों में उत्साह की कमी या गर्मी का अस्र

Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुसलिमों में उत्साह की कमी या गर्मी का अस्र
मुसलिम वोटरों में उत्साह की कमी या गर्मी का असर
विज्ञापन

शामली। गठबंधन की तरफ से रालोद प्रत्याशी की बड़ी ताकत मुसलिम मतदाता बताए गए, क्योंकि कैराना लोकसभा क्षेत्र में करीब सवा पांच लाख मुसलिम मतदाता हैं। मुसलिमों के मतदान की स्थिति पर गौर करें, तो कैराना कस्बा और देहात क्षेत्र में मुसलिम बहुल बूथों पर मतदान का प्रतिशत 40 से 50 के बीच रहा। ऐसे बूथ भी हैं जहां 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। इसके विपरीत हिंदू गुर्जरों के गांवों के मतदान प्रतिशत को देखें, तो अधिकांश गांवों में 60 से 70 और कुछ गांवों में तो 75 से 80 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत में कमी का क्या असर हुआ, उसका परिणाम 31 मई को मतगणना से सामने आ जाएगा।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद राजनीतिक लोग मतदान के प्रतिशत को लेकर आंकड़ों में उलझे हुए हैं। अपने पक्ष के मतदाताओं का आंकलन करने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के आंकड़ों पर भी माथापच्ची की जा रही है।
विज्ञापन

कैराना विधानसभा क्षेत्र के मतदान प्रतिशत पर गौर करें, तो कस्बा कैराना में इस्लामिया स्कूल में दो बूथों पर 49, दो बूथों पर 40, तीन बूथों पर 42, एक बूथ पर 53, एक बूथ पर 48, एक बूथ पर 44 और एक बूथ पर 35 प्रतिशत ही मतदान हुआ। वहीं, प्राथमिक विद्यालय आलखुर्द में एक बूथ पर 73, दूसरे बूथ पर 66 प्रतिशत और तीसरे बूथ पर 59 प्रतिशत मतदान हुआ। उधर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पांच बूथों में से एक पर 42, दूसरे पर 55, तीसरे पर 64, चौथे पर 58 और पांचवें बूथ पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस्लामनगर में दोनों बूथों पर 37-37 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, मदरसा इस्लामिया में एक बूथ पर 49, दूसरे पर 39, तीसरे पर 39, निरीक्षण भवन गैराज वाले केंद्र के एक बूथ पर 44 और दूसरे पर 48 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, प्राथमिक विद्यालय कदीम बेगमपुरी के एक बूथ पर 38, दूसरे पर 33, तीसरे पर 48 और चौथे पर 43 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की बात करें, तो चौसाना में एक बूथ पर 59, दूसरे पर 53, तीसरे पर 50, चौथे पर 45, पांचवें पर 58, चौथे पर 62 और 72 प्रतिशत मतदान प्राथमिक विद्यालय पठानपुरा मजरा पर हुआ। जिजौला गांव में 51 और 41, बल्ला माजरा में 60 और 52 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव जंधेड़ी में एक बूथ पर 74 और दूसरे पर 75 प्रतिशत मतदान हुआ। उधर, झिंझाना में जयसीताराम इंटर कॉलेज केंद्र में एक पर 50, दूसरे पर 44, तीसरे पर 45 और चौथे पर 53 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि आरएसएस इंटर कॉलेज केंद्र पर नौ बूथो में से एक बूथ पर 44 प्रतिशत, जबकि आठ बूथों पर 50 प्रतिशत से ऊपर मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed