{"_id":"5ae0cc644f1c1b58098b667a","slug":"91524681828-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीसीता जयंती पर भजन संध्या में देर रात झूमे श्रद्धालु दिल से दुआ दी मां के नाम को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीसीता जयंती पर भजन संध्या में देर रात झूमे श्रद्धालु दिल से दुआ दी मां के नाम को
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। श्री हनुमान युवा सेवा संघ की ओर से श्री सीता जयंती महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।
मंगलवार शाम श्री हनुमान धाम पर श्री हनुमान बजरंग बली और श्रीराम दरबार के मंदिर को फूलों की मालाओं से सजाया गया था। श्री हनुमान युवा सेवा संघ की ओर से कार्यक्रम संयोजक पंडित प्रभु शंकर शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान के रूप में विकास कुमार, नितिन कुमार में सपत्नीक श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुुमान की विशेष पूजा-अर्चना कराई। इस मौके पर पंडित बजरंगी वशिष्ठ के सानिध्य में भजन संध्या आयोजित की गई। पंडित बजरंगी वशिष्ठ ने मां सीता का गुणगान किया गया। उन्होंने दिल से दुआ दी मां के नाम को, तेरी दया का क्या है ठिकाना भजन पर श्रद्धालु देर रात तक जम रहे। कार्यक्रम के बाद में श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने महाआरती संपन्न कराई। मौके पर श्री हनुमान युवा सेवा संघ के गौरव मित्तल, अमित गर्ग, पुनीत जैन, आकाश कौशिक, गुरु शरण रोहिला, शिवम गिरी, नमन कर्णवाल, विष्णुदत्त शर्मा, भानू बंसल, राजकुमार शर्मा, कमल आकाश समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।