फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आग की लपटों में खाक हो रहे किसानों के सपने

आग की लपटों में खाक हो रहे किसानों के सपने

Thu, 19 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आग की लपटों में खाक हो रहे किसानों के सपने
करीब 90 बीघा गेहूं जला
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद/चौसाना।
फसल पककर तैयार है। गेहूं तथा गन्ने की कटाई चल रही है। इस बीच जिले में पिछले दो दिनों से आग की घटनाएं बढ़ी है। मंगलवार और बुधवार को जिले में चार स्थानों पर आग लगने की वजह से किसानों की करीब 108 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
घटना एक
कैराना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी मोनू पुत्र यशपाल और ऋषिपाल पुत्र पल्टू के 18 बीघा गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सारी फसल जल चुकी थी। आग लगने का कारण खेत से ऊपर से गई जर्जर विद्युत लाइन का टूटना बताया गया है। किसान ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

घटना दो
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पल्ठेड़ी में किसान नेत्रपाल व अनीस ने बताया कि उनके खेतों के बीचो-बीच हाइटेंशन विद्युत लाइन गई हुई थी। लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार बिजली विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन तारों को न ही तो बदला गया और ना ही तारों की खिंचाई की गई। बुधवार सुबह नौ बजे लाइन में उठी चिंगारी के कारण दोनों किसानों की सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों के मन में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----घटना तीन
जलालाबाद के गांव दखौडी जमालपुर में कबीर दास सत्संग भवन के पास महिपाल पुंडीर, हरपाल चौहान व नरेश कुमार की जमीन है। इसमें गेहूं की फसल खड़ी थी। बुधवार की सुबह दस बजे के करीब तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने का कारण मालूम नहीं हो सका। इस कारण करीब दस बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।

----घटना चार
चौसाना निवासी याकूब ने गाव श्यामली-श्यामला में 70 बीघा कृषि भूमि को बटाई पर लिया हुआ था, जिसमें गेहूं की फसल को उगा रखा था। करिसान पर बैंक का कर्ज भी है। इसको फसल के बाद चुकता करना था, लेकिन बुधवार को अचानक खेत मे खड़ी फसल में आग लग गई। इससे किसान की 70 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग लगने की सूचना याकूब को दी। इसके बाद ट्रैक्टर हेरो के साथ कई किसान पीड़ित के खेत में पहुंचेे और आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझाने में किसानों ने सफलता हासिल की, तब तक किसान की सारी फसल जल चुकी थी। किसानों का आरोप है कि सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed