{"_id":"5ad63c794f1c1b57098b5279","slug":"91523989625-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करो योग, रहो निरोग के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करो योग, रहो निरोग के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करो योग और रहो निरोग
शामली। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा गांव हाथी करौंदा में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। ग्रामीणों को करो योग रहो निरोग के प्रति जागरूक करते हुए योगासनों का अभ्यास कराया गया। ग्रामीणों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देते हुए हवन संपन्न कराया। शिविर के समापन पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कर्ण सिंह ने सभी योग साधकों को प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, हलासन, शीर्षाशन आदि योग आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि अगला शिविर गांव तलवा माजरा स्थित शिव मंदिर में चलेगा। इस दौरान प्रवेंद्र, सतेंद्र, अमित, अनीता, शिवम, संजीव, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।