{"_id":"5a945a1a4f1c1bea028b4c28","slug":"91519671834-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर अंग्रेजी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न से शिक्षकों में गुस्सा, ड्यूटी बहिष्कार की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर अंग्रेजी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न से शिक्षकों में गुस्सा, ड्यूटी बहिष्कार की चेतावनी दी
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में अंग्रेजी इंटर की द्वितीय परीक्षा पत्र में परिषदीय शिक्षकों को अपमानित करने वाला प्रश्न पूछे जाने पर शिक्षकों में गुस्सा है। शिक्षकों ने इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी हैं।
सोमवार को आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संयोजक नवनीत कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर सुरजीत सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा 2018 में अंग्रेेेजी इंटरमीडिएट द्वितीय प्रश्नपत्र कोड 323 सीए की परीक्षा 21 फरवरी को संपन्न हुई थी, जिसमें परिषदीय शिक्षकों को अपमानित करने वाले प्रश्न पूछे जाने पर कड़ी आपत्ति प्रकट की है। प्रश्नपत्र में समाज के नींव के पत्थर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को कामचोरी करने जैसा प्रश्न बनाकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने व अपमानित करने का काम किया है। इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद से शिक्षकों से माफी मांगने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में अटेवा के जिला संयोजक नवनीत कुमार, विजय पांडे, चौधरी वासिल अली,दिलशाद, अरूण सैनी, गुलजार अहमद, पंकज, संजय यादव, विनय त्यागी, साजिद अली,मंजीत कुमार, अनुुराग यादव, अजरा खातून, रश्मि वर्मा आदि मौजूद रहे।