फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली सीएचसी पर चलाया स्वच्छता अभियान

शामली सीएचसी पर चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
शामली सीएचसी पर चलाया स्वच्छता अभियान
सीएचसी परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

शामली। निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर अनुयायियों ने शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अनुयायियों ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज वर्ष 1980 में गुरु गद्दी पर आसीन हुए थे, उसी समय से पूरे देश में 550 अस्पतालों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ भारत के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर निरंकारी मिशन के जिला संयोजक हरीशचंद नरूला, महावीर , संतोष राय, डॉक्टर राजकुुुमार, अरुण, नमन, सोनिया, धनवंती आदि मौजूद रहे।
मां शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना आज
शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से मासिक विशाल भंडारा रविवार को सुबह 11 बजे मोहल्ला रेलपार शिवदुर्गा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मां शाकंभरी देवी की विशेष पूजा- अर्चना व हवन कराया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल बंसल ने बताया कि 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे हनुमान चौक से मां शाकंभरी देवी मंदिर दर्शन के लिए बस रवाना होगी।
विज्ञापन

फाग महोत्सव दो मार्च को
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक शहर के मोहल्ला शिवगंज मंडी स्थित शिवमंदिर में हुई। दो मार्च को महाराजा अग्रसेन पार्क में फाग महोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय संगल और संचालन सुधीर सिंघल ने किया। वहीं, बैठक संगठन के जिला उपाध्यक्ष शिवचरण संगल की पुत्रवधू के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया और दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में रविंद्र गोयल, विपिन मित्तल मोनू, योगेश तायल, विशाल तायल, सचिन गर्ग, विक्की मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट एकता सम्मेलन आज
शामली। राष्ट्रीय जाट मंच की ओर से जाट एकता सम्मेलन शहर के बुढ़ाना रोड फाटक के पास रविवार दोपहर दो बजे होगा, जिसमें राष्ट्रीय जाट मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष डाक्टर महक सिंह तथा गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक के प्रतिनिधि के रूप में राजेंद्र सिंह मलिक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed