फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस ने एकाएक घेरा इलाका, लोग हुए हैरान

पुलिस ने एकाएक घेरा इलाका, लोग हुए हैरान

Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एकाएक घेरा इलाका, लोग हुए हैरान
शामली। होली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर कलक्ट्रेट में बैठक के बाद एसपी ने कई थानों की पुलिस और पुलिस लाइन से बुलाए गए पुलिसकर्मियों के साथ मोहल्ला दयानंदनगर, नाला पटरी, नानूपुरा और अजंता चौक पर दंगा नियंत्रण रिहर्सल की गई।
विज्ञापन

एकाएक इलाके में पुलिस की घेराबंदी से तमाम चर्चा फैल गई। क्योंकि जिस अंदाज में पुलिसकर्मी सक्रियता बरत रहे थे, उससे लोग कयास लगाने लगे कि कोई बड़ा मामला हो गया है। जब लोगों को मालूम चला कि दंगा नियंत्रण रिहर्सल चल रही है, तो राहत मिली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि होली के त्योहार पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहना है। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर शामली अवनीश गौतम, इंस्पेक्टर आदर्श मंडी राजकुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। दंगा नियंत्रण रिहर्सल करने के बाद पुलिसकर्मी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed