{"_id":"5a8db90f4f1c1b4e588ba080","slug":"91519237391-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे कूड़ा डालने पर भड़के कॉलोनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे कूड़ा डालने पर भड़के कॉलोनीवासी
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे कूड़ा डालने पर भड़के कॉलोनीवासी
शामली। बुधवार को शहर की कॉलोनी दयानंदनगर निवासियों ने नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नाले का कूड़ा कॉलोनी के नजदीक सड़क किनारे डालने का विरोध किया। इस पर कालोनीवासी कंवरपाल, अनिल, मुकेश व सेठपाल ने विरोध करते हुए सभासद अनिल से मिलकर कूड़ा उठवाने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने बताया कि पालिका द्वारा नाले की सफाई कराई जा रही है, जिसका सारा कूड़ा कहीं दूर खाली स्थान पर न डालकर पास में ही कॉलोनी के नजदीक मैदान में सड़क किनारे डाल दिया। नतीजतन कूड़े से दुर्गंध आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा। शिकायत के बाद सभासद अनिल कुमार ने कर्मचारियों से बात करते हुए जल्द से जल्द स्थान से कूड़ा उठवाने की बात कही।।