{"_id":"59caa1484f1c1bc1538b4923","slug":"91506451784-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में श्रद्धालुओं की होती हैं मनोकामनाएं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में श्रद्धालुओं की होती हैं मनोकामनाएं पूरी
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हनुमान धाम पर सभी देवी- देवताओं की मंदिर श्रृंखलाओं में परम सिद्धिदात्री विश्ववंधा मां जगदंबा व नवदुर्गा माता मंदिर मौजूद हैं। श्रीदुर्गा नवरात्र में आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता हैं कि यहां जो भी श्रद्धालु आते है उनकी मनोकामना पूरी हो जाती हैं।
शहर का श्री हनुमानधाम ऐसा दर्शनीय स्थल है, जहां सभी देवी- देवताओं की दूधिया रंग में मूर्तियां है। यह मंदिर तीन जून 1982 में नरेशचंद बंसल की पत्नी मिथलेश बंसल की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा बनवाई गई। मंदिर परिसर में नवदुर्गा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आठ फरवरी 2006 को स्वामी माधवाआश्रम जी महाराज के कर कमलों द्वारा की गई। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल व कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सेठी का कहना है कि यहां मां जगदंबा -नवदुर्गा के मंदिर की मान्यता हैं कि जो श्रद्धालु श्री दुर्गा नवरात्र व्रत में यहां सच्चे मन से आते हैं और मां से मांगते है, उनकी मनोकामना पूरी होती है।