{"_id":"59778eda4f1c1bca668b46eb","slug":"91501007578-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय दिलाने की मांग पर आशाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय दिलाने की मांग पर आशाओं ने किया हंगामा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कांधला ब्लाक क्षेत्र में कार्यरत आशाओं ने मानदेय न मिलने पर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। सीएमओ से मुलाकात कर मानदेय दिलाने की मांग की।
मंगलवार को आशाएं इकट्ठा होकर शामली में सीएमओ कार्यालय पर पहुंचीं। बताया कि वह सभी कांधला ब्लाक क्षेत्र में कार्यरत हैं। कई माह से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में उन्होंने कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से बात की, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सीएमओ सफल कुमार से कहा कि जल्दी ही मानदेय का भुगतान कराया जाए। सीएमओ ने कह दिया कि पहले ड्यूटी गंभीरता से करो, तब अधिकार के तौर पर अपना मानदेय मांगो। इस पर आशाओं में नाराजगी फैल गई। आशाओं ने कहा कि मानदेय का भुगतान न होने पर वह 27 जुलाई को टीकाकरण अभियान का बहिष्कार कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान मीनाक्षी, राजकुमारी, सविता, गीता, मीरा, रेखा शर्मा, शांता, मधु, सुखबीरी, सुनीता, सुमन, किरण, विमलेश, दीपा, पुष्पा, बेबी, मंजू, मोनिका, संतोष, रेशमा, ऊषा, नसीमा और किरण आदि मौजूद रहीं।