फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहले दिन दाखिले के लिए नही दिखा उत्साह, हुए 77 दाखिले

पहले दिन दाखिले के लिए नही दिखा उत्साह, हुए 77 दाखिले

Tue, 25 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन दाखिले के लिए नही दिखा उत्साह, हुए 77 दाखिले
कॉलेजों में पहले दिन हुए 77 दाखिले
विज्ञापन

शामली। यूनिवर्सिटी के मेरिट जारी करने के बाद कॉलेजों में सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुुुुरू हो गई। पहले दिन कॉलेजों में भीड़ तो उमड़ी, लेकिन दाखिले 77 ही हो सके। राजकीय कॉलेजों में दाखिले हुए जबकि एडेड कॉलेजों में शिक्षकों की हड़ताल के कारण कुछ संकायों में ही नाम मात्र को दाखिले हो सके। पहली मेरिट के दाखिले 26 जुलाई तक किए जाएंगे।
जनपद के डिग्री कॉलेजों में यूजी ट्रेडिशनल कोर्सों में शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया पहले दिन धीमी नजर आई। शहर के दो एडेड कॉलेजों के कुछ शिक्षक सातवें वेतनमान को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने में चले गए। जिसके कारण वीवी इंटर कॉलेज में केवल बीए और आरके पीजी में बीकॉम में दाखिले हो सके। छात्र-छात्रा कॉलेजों में मेरिट देखने के बाद प्रमाण पत्रों के विषय में ही जानकारी करते नजर आए। पहली मेरिट से जनपद के पांच कॉलेजों में पहले दिन केवल 77 दाखिले ही हो सके। बीकॉम की 160 विद्यार्थियों की सूची में से नौ, वीवी पीजी कॉलेज शामली में बीए में 533 में से 18, विजय सिंह पथिक कॉलेज कैराना में बीए में 372 में से 23, बीकॉम में 160 में से 18, बीएससी बायो में दो, गणित में केेवल आठ दाखिले हुए। राजकीय बालिका महाविद्यालय कांधला में बीए में 267 में से तीन ही दाखिले हो सके। जबकि हिंदू महिला महाविद्यालय शामली में बीए में 140 सीटों पर एक और बीकॉम में 60 में केवल छह दाखिले हो पाए।
विज्ञापन


डाकघरों में टिकट के लिए मारामारी
दाखिले के समय चाहने वाले पांच रुपये के टिकट के लिए शहर के डाकघरों में विद्यार्थियों की मारामारी मची रही। सुबह से ही डाकघरों के अंदर और बाहर टिकट लेने के लिए लाइन लगी रही। दोपहर 12 बजे तक ही ज्यादातर डाकघरों में पांच रुपये के टिकट खत्म हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed