फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मनुष्य को सर्दी में 3 और गर्मी में 6 लीटर पीना चाहिए पानी

मनुष्य को सर्दी में 3 और गर्मी में 6 लीटर पीना चाहिए पानी

Sun, 23 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मनुष्य को सर्दी में 3 और गर्मी में 6 लीटर पीना चाहिए पानी
शामली।
विज्ञापन

शामली रायफल क्लब में स्वास्थ्य को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आए विशेषज्ञों ने लोगों को खानपान संबंधी जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के तरीके बताए।

रविवार को झिंझाना रोड स्थित शामली रायफल क्लब में स्वास्थ्य को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य विशेषज्ञ राजेश कुमार तोमर ने बताया कि मनुष्य के शरीर में 65 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक पानी होता है। पानी मनुष्य के जीवित रहने के लिए सबसे जरूरी है, लेकिन इसका पीने का तरीका बहुत ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए हर दिन सर्दी में कम से कम तीन लीटर पानी और गर्मी में छह लीटर पानी पीना चाहिए। खाना खाने से 45 मिनट पहले दो गिलास पानी और खाना खाने से डेढ़ घंटे बाद एक गिलास पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही एक गिलास गुनगुना पानी रात को सोते समय पीना चाहिए। पानी को हमेशा घूंट घूंटकर पीना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोल्ड्र ड्रिंक्स कम से कम पीनी चाहिए। सुबह आठ बजे तक नाश्ता और दोपहर 1 बजे तक भोजन करना चाहिए। शाम को सात बजे तक भोजन कर लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद फल नहीं खाने चाहिए। फल खाने के बाद पानी नही पीना चाहिए। अगर सभी लोग ऐसा करते है तो उनका स्वास्थ्य काफी हद तक ठीक रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार व संचालन सोनल तोमर ने किया। इस दौरान मुकेश चौधरी, पुष्पेंद्र चौहान, तपन मलिक, अक्षय कुमार, गौरव चौधरी, अमन चौधरी, अभय सरोहा, गौतम, गौरव पंवार, आयूष, हरविजय, वृतिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed