{"_id":"59500c554f1c1b52478b48c3","slug":"91498418261-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढे बन गए बच्चें की मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढे बन गए बच्चें की मौत का कारण
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
प्रसव पीड़ा होने पर जहानपुरा गांव से महिला को ई रिक्शा में कैराना लाया जा रहा था। मार्ग की जर्जर हालत के कारण गड्ढे में धचकी लगने की वजह से बच्चे की पेट में ही मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल गेट पर महिला ने ई रिक्शा में ही मृत बच्चे को जन्म दिया। महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार सुबह करीब दस बजे जहानपुरा निवासी मोहसिना को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने ई रिक्शा बुलाई और उसको कैराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। जहानपुरा गांव से कैराना बाईपास से वह एसबीआई वाले रास्ते की तरफ जा रहे थे, तो वह रास्ता जर्जर हालत में था। इस कारण ई रिक्शा गड्ढों से होकर निकालनी पड़ी। सरकारी अस्पताल के गेट पर पहुंचते पहुंचते महिला की हालत बिगड़ गई और उसने गेट पर ई रिक्शा में ही मृत बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों का आरोप है कि सड़क के गड्ढों के कारण महिला के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। उधर, स्टाफ नर्स नरेश ने बताया कि महिला ने मृत बच्चे को अस्पताल से बाहर ही ई रिक्शा में जन्म दे दिया था। महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।