{"_id":"593d92ab4f1c1bd3478b4616","slug":"91497207467-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एच्छिक ब्यूरों में हुआ दो परिवारों का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एच्छिक ब्यूरों में हुआ दो परिवारों का मिलन
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर महिला ऐच्छिक ब्यूरो ने समझौता वार्ता के दौरान दो दंपति के बीच चल रहा विवाद समाप्त करा दिया।
रविवार को ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में महिला सेल प्रभारी एसआई अंजू तथा अन्य सदस्यों ने प्रकरणों की सुनवाई की। इस दौरान सात विवाद रखे गए। जिनमें से दो प्रकरणों में सदस्यों ने समझौता करा दिया। बैठक के दौरान महिला सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर अंजू ने मौजूद दंपतियों से कहा कि जरा से मतभेद के चलते विवाद हो जाता है, मगर रिश्ता तोड़ना उसका हल नहीं होता। इसलिए बहुत से मामलों को आपसी बातचीत और आपस में सामंजस्य स्थापित कर निपटाया जा सकता है। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य डॉ. राजेंद्र गोयल, इशरतजहां, ईश्वर दयाल कंसल, महिला कांस्टेबल रेखा, नीरज और अंजू आदि मौजूद रहे।