{"_id":"593c3d704f1c1b7e3a8b459a","slug":"91497120112-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोगिंग मशीन खरीदने के लिए शासन से मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोगिंग मशीन खरीदने के लिए शासन से मांगी अनुमति
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांवों में मच्छरों का खत्म प्रकोप करने के लिए जिला पंचायत भी फॉगिंग मशीन खरीदेगी। मशीनों की खरीद के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।
बीते माह कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत की बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान ने गांवों में जिला पंचायत की तरफ से मच्छरों के प्रकोप कम करने के लिए फॉगिंग कराने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा था कि गर्मी में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियां फैलती हैं। इस लिहाज से गांवों में फॉगिंग करानी बेहद जरूरी है। नगर निकायों की तरह गांवों में फॉगिंग की व्यवस्था नहीं है, जिसके लिए जिला पंचायत को प्रयास करने चाहिए। बोर्ड बैठक में अन्य सदस्यों ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष मिश्रा का कहना है कि प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजकर फोगिंग मशीन खरीदने की अनुमति मांगी गई है। वहीं, सोमवार को उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव पंचायत राज की अध्यक्षता में लखनऊ में बैठक होगी। बैठक में जिला पंचायत शामली द्वारा फॉगिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यदि बैठक में अनुमति मिल गई तो वह छह मशीन खरीदकर जिले भर के गांवों में रोस्टर के मुताबिक फॉगिंग कराने की व्यवस्था बनाई जाएगी।