फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   8.74 percent polling in Punjkhara

पंजोखरा में 58.74 प्रतिशत हुआ मतदान

Thu, 22 Feb 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 22 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
8.74 percent polling in Punjkhara
मतदान करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला के गांव पंजोखरा में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक 58.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मतदान के दौरान सुरक्षा के चलते पुलिस मुस्तैद रही। पंजोखरा के ग्राम प्रधान जयवीर की मौत के बाद पद खाली चल रहा था। उपचुनाव में प्रत्याशी विमलेश और प्रदीप के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पंजोखरा के प्राथमिक विद्यालय में तीन पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक 2322 मतदाताओं में से 1367 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के बाद पीठासीन अधिकारियों ने वीडियोग्राफी कराई और पुलिस सुरक्षा के बीच मतपेटियों को सील करके मतगणना स्थल कांधला ब्लाक कार्यालय के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। चुनाव के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट ललित अग्रवाल, जोनल मजिस्ट्रेट सुरजीत सिंह, चुनाव अधिकारी अजय कुमार ने भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान नजर बनाए रखी। वहीं, कांधला थाना प्रभारी ओपी चौधरी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। उधर, ग्राम पंचायत भारसी, मलकपुर और इस्सोपुर में सदस्य पद के लिए भी बृहस्पतिवार को ही मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद शाम को मतपेटियां कांधला ब्लाक कार्यालय में जमा करा दी गईं।
विज्ञापन
मतदान की गति शुरूआत में रही धीमी बृहस्पतिवार सुबह के समय मतदान को लेकर रफ्तार धीमी रही। दोपहर में मतदान बढ़ा और करीब तीन बजे तक 48 प्रतिशत मतदान हो गया था। गांव के लोग अधिकतर बाहर होने के कारण मतदान प्रतिशत कम रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पलटूराम ने भी मतदान किया, तो बीमार और दिव्यांगों ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर वोट डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
24 फरवरी को होगी मतगणना खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पंजोखरा ग्राम प्रधान और भारसी, मलकपुर तथा इस्सोपुर के सदस्यों के चुनाव के लिए 24 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। मतपेटियां स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गई हैं। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।
समय-------- मतदान प्रतिशत सुबह 9 बजे ------- 13 प्रतिशत सुबह 11 बजे ------ 30 प्रतिशत दोपहर 3 बजे ------ 52 प्रतिशत - शाम 5 बजे ------- 58.74 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed