फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   85 kg class of baghpat first Sumit Rana

85 किलो वर्ग में बागपत का सुमित राणा प्रथम

Tue, 12 Jan 2016 01:14 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 12 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
 85 kg class of baghpat first Sumit Rana
शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन में खिलाड़ियों ने अपने दावपेंच दिखाए। बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग वर्गों में यह प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य अतिथि ओलंपिक कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह, समाजसेवी प्रसन्न चौधरी तथा अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग फ्री स्टाइल में मुजफ्फरनगर के शुभम प्रथम व बागपत के गुलशन दागी दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


 50 किलो वर्ग में गोरखपुर के सुरेंद्र यादव प्रथम व मऊ के देवानंद भारती द्वितीय रहे। 85 किलो वर्ग में बागपत के सुमित राणा ने गोंडा के अश्विनी को हराया। ग्रीको रोमन बालक वर्ग 42 किलो में बागपत के अरशद ने गोरखपुर के पंकज यादव को पटखनी दी। 50 किलो वर्ग में गोरखपुर के रामसमुझ यादव ने गोरखपुर के ही दिनेश यादव को हराया। 85 किलो वर्ग में शामली के निगम ने बागपत के विरेश कुंडू को पटखनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग 38 किलो में आजमगढ़ की रंजनलता ने सुधा यादव, 40 किलो में लखनऊ की नेहा पासवान ने मुजफ्फरनगर की मोनिका भारती, 43 किलो वर्ग में गोंडा की नीलम ने बहराइच की प्रियंका को हराया। 46 किलो वर्ग में गोंडा की अर्चना सोम ने हापुड़ की संगीता को हराया। 40 किलो वर्ग में गोंडा की मानसी यादव ने मेरठ की निशा तोमर, 52 किलो वर्ग में गोंडा की आरजू तोमर ने हापुड़ की इशिका,  56 किलो वर्ग में बहराइच की भारती ने मेरठ की पूजा, 60 किलो वर्ग में हापुड़ की अंशु गुर्जर ने लखनऊ की पूजा यादव, 65 किलो वर्ग में लखनऊ की ज्योत्सना मिश्रा ने प्रतापगढ़ की रंजिता तथा 70 किलो वर्ग में मेरठ की वर्षा चौधरी ने लखनऊ की फ्रीडम यादव को पटखनी दी। इस दौरान पिंटू पहलवान, वीरेंद्र पहलवान, प्रेम कुमार मिश्रा, एसपी देशवाल, सुनील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed