फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   824 candidates left for Lucknow to get appointment letters from CM

Shamli News: सीएम से नियुक्ति पत्र लेने 824 अभ्यर्थी लखनऊ रवाना

Sun, 15 Jun 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
824 candidates left for Lucknow to get appointment letters from CM
शामली। नवनिर्मित पुलिस लाइन से यूपी पुलिस भर्ती में चयनित 824 अभ्यर्थियों को लखनऊ में रविवार को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए 19 बसों से रवाना किया। एसपी रामसेवक गौतम ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में जिले के कुल 921 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनमें 651 पुरुष आरक्षी और 173 महिला आरक्षी यानि 824 अभ्यर्थियों के चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि बाकी अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने होने के कारण चयन प्रक्रिया अधूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में रविवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए शनिवार सुबह नवनिर्मित पुलिस लाइन से रोडवेज की 19 बसों से चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ के लिए सीओ कैराना श्याम सिंह के नेतृत्व में रवाना किया गया। एसपी ने चयनित 824 अभ्यर्थी को बसों से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले एसपी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उनके कर्तव्य और दायित्वों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एएसपी संतोष कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed