फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वस्थ रहना है तो तनावमुक्त रहिए

स्वस्थ रहना है तो तनावमुक्त रहिए

Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ रहना है तो तनावमुक्त रहिए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। भागदौड़ वाली जिंदगी में हर कोई किसी न किसी बात को लेकर तनाव में रहता है। वर्तमान जीवनशैली भी तनाव का प्रमुख कारण है। तनाव के कारण लोगों को कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा बन रहता है। चिकित्सकों की माने तो वर्तमान में तनाव ही जीवन का सबसे बड़ा खतरा बन गया है। ऐसे में जरूरी है कि तनाव मुक्त जीवन स्वस्थ रहने का सबसे सुरक्षित तरीका है।
छोटे से लेकर बड़ों तक हर उम्र का व्यक्ति तनावग्रस्त जीवन जी रहा है। आंकड़ों की माने तो हर तीसरा व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है। यहां तक कि डाक्टरों के पास जाने वाले 90 प्रतिशत मरीज तनाव के कारण आते है। तनाव की स्थिति तब बनती है जब हम दबाव लेने लगते है और जीवन के हर पहलू को नकारात्मक सोचने लगते है। यह समस्या शारीरिक रूप से कमजोर करने के साथ भावनात्मक रूप से भी आहत करती है। इससे ग्रस्त होने पर व्यक्ति न ठीक से काम कर पाता है और न ही अपने जीवन का खुलकर आनंद उठा पाता है। कार्यशैली और संबंधों पर बुरा असर पड़ने के कारण उसमें जीने की इच्छा कम होने लगती है। यही वजह है कि अक्सर तनाव में रहने वाले कई लोग आत्महत्या करने जैसा घातक कदम उठा लेेेते हैं।
विज्ञापन


तनाव से होने वाले रोग
तनाव से लोगों को शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, मानसिक रोग, डिप्रेशन, हृदय रोग, पेट संबंधी आदि गंभीर रोग हो जाते है। इन बीमारियों से बचने के किए तनाव से बचना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव होने पर शरीर में ये होती है क्रिया
जब हमारे शरीर या मन को किसी चुनौती का सामना करना पड़ता है तो हमारी मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे ब्लड प्रेशर और हृदय की धड़कन बढ़ जाती है और शरीर में रक्त संचार तेज हो जाता है। शरीर में एड्रीनलीन की मात्रा बढ़ जाती है। यह स्थिति अधिक देर तक बनी रहे तो कई शारीरिक और मानसिक समस्या पैदा हो जाती है।


तनाव से निपटने के उपाय
- दिमाग को शक्ति देने वाले खाद्य पदार्थ संतरे, दूध, सूखे मेवे आदि का इस्तेमाल करें।
- विटामिन बी समूह के विटामिन लेने से भी राहत मिलती है।
- हरे पत्ते वाली सब्जियां, गेहूं, सोयाबीन, मूूंगफली, आम और केला का सेवन करें।
- तनाव की स्थिति में थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खाना ले।
- तनावग्रस्त होने पर अपनी समस्या पर पार्टनर, मित्र से खुलकर चर्चा करें।
- हल्की एक्सरसाइज और खुलकर सोने से भी तनाव से राहत मिलेगी।
- तनाव से निपटने के लिए संगीत का आनंद ले।
- कुर्सी पर आरामदेह मुद्रा में आंखें बंद कर मांस पेशियों को ढीला छोड़कर धीमी गति से सांस ले।
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- काम को बोझ न समझे, उसे जिम्मेदारी से निभाएं।
- दैनिक दिनचर्या में सुधार कर शेड्यूल बनाए।
तनाव के लक्षण
- सही तरीके से नींद न आना।
- किसी बात को या काम को लेकर अधिक चिंतित रहना।
- पाचन तंत्र बिगड़ना, पेट में दर्द और अपच जैसी समस्या पैदा होना।
- सिर में दर्द या भारी पन होना।

जीवनशैली में आए बदलाव के कारण हर तीसरा व्यक्ति तनाव में जी रहा है। तनाव शरीर और जीवन दोनों के लिए खतरा है। इसलिए तनाव से बचने के उपाय करने चाहिए। तनाव मुक्त जीवन से ही शरीर स्वस्थ रहता है। - डाक्टर सुशील कुमार, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed