फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुल्हैंडी पर खूब उड़ा अबीर गुलाल

दुल्हैंडी पर खूब उड़ा अबीर गुलाल

Fri, 22 Mar 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
दुल्हैंडी पर खूब उड़ा अबीर गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिले में रंगों के त्यौहार दुल्हैंडी पर खूब अबीर गुलाल उड़ा। बच्चों और युवाओं की टोलियां रंगो में सरोबार रहे। गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों में एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर लोग होली की मस्ती में डूबे रहे। ढोल और डीजे पर जमकर डांस हुआ। दिन भर यह मस्ती छाई रही।
बृहस्पतिवार की सुबह के समय लोग होली की मस्ती में डूब गए। एक दूसरे को रंग लगाना शुरू कर दिया। बच्चों और युवाओं की टीम ने गली मोहल्ले में ढोल और डीजे पर जमकर नृत्य किया। एक दूसरे को अमीर गुलाल व रंग लगाए। महिलाओं ने पति, देवर, जेठ, और ससुुर को रंगो में सरोबार कर दिया। हर कोई रंग में रंगा मिला। बाजारों में युवाओं की टोली घूमती मिली। घरों की छतों से बच्चे पिचकारी से रंग बरसाते रहे। दिन भर यही मस्ती चलती रही। उधर, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर अग्रसैन पार्क में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अध्यक्ष संजय गोयल, महामंत्री सुधीर कुमार सिंघल, रविंद्र गोयल, वैभव प्रकाश, प्रदीप बंसल, अंकुर गोयल, अनिल संगल, विशाल तायल आदि का सहयोग रहा। टंकी रोड़ पर राजा रानी विवाह मंडप में श्रीराम लखन सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें धर्मज्ञान प्रतियोगिता तौल मौल के बोल, सरप्राइज गिफ्ट, अंताक्षरी कार्यक्रम आयोजित किए गए। संजय गोयल ने भजनों के माध्यम से फूलों की होली खिलाई। मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, कथा वाचक अरविंद दृष्टा जी महाराज ने संस्था के अध्यक्ष पद पर अशोक गोयल, उपाध्यक्ष पद पर विवेक बंसल, सचिव पद पर सचिन मित्तल, उप सचिव पद पर भूपेेंद्र खन्ना, मीनू भगत, कोषाध्यक्ष पद पर संजय ऐरन को प्रतिष्ठापित किया। संयोजक पद पर अजय कुमार को दायित्व सौंपा गया। डाक्टर अशोक कुमार संगल, डाक्टर राजतायल को संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर 18 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर यशपाल पंवार ने विचार व्यक्त है। संरक्षक श्रीनिवास गोयल, रविंद्र कुच्छल, सतीश कुमार, अनिल गोयल, गिरधारी लाल नारंग, राजकुमार तायल, अवनीश संगल, मनोज गोयल, शिव कुमार तायल, विशाल तायल, राजकुमार मित्तल, संदीप, पंकज गुप्ता, श्यामलाल, दीपक कौशिक, निर्भय संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस बार फीकी रही पुलिस की होली
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव के कारण इस बार तिलैंडी पर पुलिस की होली का रंग फीका रहा। कोतवाली में पुलिस कर्मचारियों की होली औपचारिकता रही। एएसपी से लेकर सीओ सिटी और आदर्श मंडी थाने के पुलिसकर्मी कलक्ट्रेट में जुटे रहे। आदर्श मंडी, शहर कोतवाली में होली की खानापूर्ति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed