{"_id":"5c800dc1bdec2214161d4608","slug":"81551896001-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनते ही टूटे सड़क के किनारे, व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनते ही टूटे सड़क के किनारे, व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। डूडा विभाग की ओर से कस्बे में बनाई जा रही सड़क में ठेकेदार की लापरवाही सामने आने लगी है। सड़क के किनारे बनते ही टूटने लगे हैं। मामले में कस्बे के व्यापारियों ने नगर पंचायत में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, नगर पंचायत की ओर से इस संबंध में डूडा विभाग के अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।
कस्बे में वर्मा डिपो चौक से चौक बाजार तक करीब एक किमी लंबी सड़क का डूडा विभाग की ओर से निर्माण चल रहा है। इस सड़क के लिए करीब 50 लाख का बजट तैयार किया गया है। पिछले एक माह से चल रहे इस सड़क का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। अब जितने क्षेत्र में सड़क का निर्माण किया गया है, वहां से सड़क के किनारे टूटने शुरू हो गए हैं। व्यापारी संदीप जिंदल, कुलदीप गर्ग, नाथीराम, विनय कुमार, विजय कुमार ने नगर पंचायत में शिकायत करते हुए बताया कि पहले तो काफी समय तक सड़क को तोड़कर डाल दिया गया। इससे उनके व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ा। आरोप लगाया कि ठेकेदार सड़क की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस संबंध में ठेकेदार को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन वह सुनने को ही तैयार नहीं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि व्यापारियों ने शिकायत की है। इस पर शिकायत को अग्रिम कार्रवाई के लिए डूडा विभाग को भेज दी गई है। शीघ्र ही व्यापारियों की समस्या का समाधान हो जाएगा।