फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राजनाथ से मिलने का कार्यक्रम हुआ स्थगित

राजनाथ से मिलने का कार्यक्रम हुआ स्थगित

Fri, 22 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ से मिलने का कार्यक्रम हुआ स्थगित
शामली। कस्बा बनत के शहीद प्रदीप के बड़े बेटे सिद्धार्थ की राजनाथ से आज होने वाली मुलाकात स्थगित हो गई है। सिद्धार्थ को परिजनों के अनुसार राजनाथ के सचिव ने फोन करके इसकी जानकारी दी। बताया कि राजनाथ के सचिव ने फोन पर कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना दी। बताया गया कि किसी कारण वश कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है। गृहमंत्री बाद में उन्हें बुलाएंगे। इसके लिए एक दिन पहले सूचना दे दी जाएगी। सिद्धार्थ के चाचा प्रदीप ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

आज गाजियाबाद चला जाएगा सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने बताया कि दो मार्च से उसके 12वीं कक्षा के पेपर हैं। अब वो शुक्रवार को बनत कस्बे से गाजियाबाद चला जाएगा वहां मामा जी के यहां रहकर परीक्षा की तैयारी करेगा। बताया कि इस घटना के बाद उसकी परीक्षा की तैयारी नहीं हो सकी है। उसकी मम्मी और छोटा भाई विजयंत कुछ दिन बाद गाजियाबाद जाएंगे।
विज्ञापन

नौकरी के लिए अभी नहीं दिए आवेदन
शामली। पुलवामा के शहीद परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा सरकार ने की थी। जनपद से भी शहीद हुए प्रदीप और अमित के परिवार के एक सदस्य को भी नौकरी दी जानी है। सरकार ने गृह विभाग को नोडल अधिकारी बनाया है। इस विभाग के अंतर्गत ही पुलिस विभाग आता है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि दोनों शहीद परिजनों को नौकरी के लिए आवेदन फार्म दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक किसी का भी नाम उन्होंने नहीं भेजा है। परिजनों से आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed