फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाहिता ने लगाई बेटे की बरामदगी की मांग

विवाहिता ने लगाई बेटे की बरामदगी की मांग

Fri, 01 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाई बेटे की बरामदगी की मांग
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी संदीप 11 दिंसबर 2017 को अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक की मां सोहनबीरी ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से बरामदगी की मांग की थी। काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। शनिवार को महिला ने सीएम को शिकायतीपत्र भेजकर उसके बेटे संदीप को ससुराल पक्ष के लोगों पर अगवा हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए उसकी बरामदगी की मांग की है। उधर, मोहल्ला खैल निवासी सावेज ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पड़ोस के तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में दो घायल
कांधला। नगर के दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग गांव नानूपुरी के निकट कांधला निवासी सोनू व राजीव बाइक से शामली जा रहा था। सामने से आ रहे वाहन की टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के मौके से पहुंचने से पूर्व वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से घायलों को बाहर के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


करंट से युवक झुलसा
कांधला। मोहल्ला रायजादगान निवासी अजय खेत पर कार्य करने के लिए गया था। उसी दौरान हाईटेंशन लाईन का तार टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को उपचार के लिए दिल्ली भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों के अनुसार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed