फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का 9वें दिन बेमियादी धरना जारी

किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का 9वें दिन बेमियादी धरना जारी

Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का 9वें दिन बेमियादी धरना जारी
शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना 9वें दिन जारी रहा। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि बकाया गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने तक धरना समाप्त नहीं होगा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरनास्थल पर सभा कर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने शामली चीनी मिल से गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग की। धरना स्थल पर किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि अधिकारियों सहित मिल प्रशासन भी किसानों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। जब तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में सुबह के समय किसानों द्वारा मिल प्रशासन और अधिकारियों की बुद्धि और शुद्धि के लिए यज्ञ करेंगे। मौके पर प्रदेश महासचिव संजीव लिलौन, जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, राजेंद्र सिंह, भरत वीर, रणवीर सिंह, अमित कुमार, रोहित, नवनीत कुमार, मोनू, रविंद्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed