{"_id":"5c3a2f66bdec227365148029","slug":"81547317094-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख-समृद्धि की कामना के साथ अग्नि की परिक्रमा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख-समृद्धि की कामना के साथ अग्नि की परिक्रमा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मेपल्स एकेडमी में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में लकड़ियां जलाकर उसकी परिक्रमा कर विद्यार्थियों ने नाचते-गाते हुए आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्का के दाने आदि की आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने बच्चों को बताया कि वर्ष की सभी ऋतुओं पतझड़, सावन, वसंत आदि में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से एक प्रमुख त्योहार लोहड़ी है, जो वसंत के आगमन के साथ 13 जनवरी पौष महीने की आखिरी रात को मनाया जाता है। अगले दिन माघ महीने की संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।