फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता से मारपीट

बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता से मारपीट

Sat, 29 Dec 2018 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता से मारपीट
छेड़खानी का विरोध करने पर पिता से मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बस स्टैंड पर बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस में आधा दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

शनिवार को एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी कक्षा दस में शामली के एक कालेज में पढ़ती है। कई दिन से गांव के पांच-छह युवक उसकी बेटी को कालेज आते-जाते समय रास्ते में परेशान करते हैं और उसके साथ छेड़खानी करते हैं। छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई। शनिवार को वह अपनी बेटी को छोड़ने के लिए गांव के बस स्टैंड पर आया था। आरोपी युवकों ने रोज की तरह उसकी बेटी से छेड़खानी शुरू कर दी। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed