{"_id":"5bf6f35fbdec22417e2fffc9","slug":"81542910815-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली बाइपास के अधूरे भूखंडो का वेल्यू का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली बाइपास के अधूरे भूखंडो का वेल्यू का सर्वे शुरू
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीमों ने भूमि का सर्वेक्षण किया
शामली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियरों व राजस्व विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से शामली तहसील के पास भूमि का मौके पर सर्वेक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि अधूरे 90 बैनामों की भूमि का मौजूदा कीमत निकाल मुआवजा राशि का आंकलन कर लिया जाएगा।
शुक्रवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियरों और राजस्व विभाग की टीम शामली बाईपास के अधूरे बैनामों का सर्वे करेगी। दिल्ली- शामली, सहारनपुर यमुनोत्री फोरलेन के तहत शामली बाईपास के अधूरे बैनामों को कराने के लिए पिछले माह किसान व भूस्वामी अपनी मौखिक सहमति दे चुके हैं। शामली बाईपास की जद में आने वाले बलवा, सिंभालका, शामली, सेहटा, बनत आदि गांव के 158 बैनामा किसानों के हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत के दो इंजीनियरों की भूमि अर्जन अधिकारी व शामली तहसील की राजस्व निरीक्षकों की टीम ने अधूरे 90 बैनामों की मौजूदा समय की कीमत निकालने के लिए शामली तहसील के आसपास सर्वेक्षण शुरू किया है। टीम का सर्वेक्षण अभी चार दिन चलेगा। एडीएम शामली केबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फिर बागपत से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियरों की टीम को सर्वे के लिए बुलाया गया है। टीम द्वारा सर्वे आगामी चार दिन तक ओर चलेगा।