{"_id":"5bf3085bbdec2269bf7d850e","slug":"81542654043-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मीट प्लांट की जांच, कमियां पाए जाने पर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मीट प्लांट की जांच, कमियां पाए जाने पर चेतावनी
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। एसडीएम ने शहर के मीट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान में तीन बिंदुओं पर कमी पाए जाने पर दुरुस्त करने की चेतावनी दी गई। साथ ही इस निरीक्षण की डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
सोमवार की शाम एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा व सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रनवीर सिंह, खाद्य निरीक्षक प्रजन सिंह व प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने कांधला रोड स्थित मीट प्लांट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पशुओं की गिनती का मिलान किया। साथ ही पशुओं के खूून के प्लांट के रजिस्टर की जांच की। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने मीट प्लांट से निकलने वाले प्रदूषण के बारे में भी जांच की। एसडीएम ने बताया कि मीट प्लांट के निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पायी गई। इसमें ग्राउंड वाटर ऑथोरिटी द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र को तुरंत ही लेने की हिदायत दी गई। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और पशुओं के रजिस्टर के मिलान में भी कुछ कमी पाई गई। मीट प्लांट से होने वाली दुर्गंध को भी कम करने को कहा गया। एसडीएम ने बताया कि जिन जिन बिन्दुओं पर कमी पाई गई उन पर चेतावनी देने के साथ ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।