{"_id":"5b61fdff4f1c1b61508b68fb","slug":"81533148671-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटों की कांवड़ लाया हांसी गांव का जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटों की कांवड़ लाया हांसी गांव का जितेंद्र
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी गांव का जितेंद्र बुधवार को हरिद्वार से जल लेकर शामली में बाबा गुलजारी वाला मंदिर समिति के कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचा तो सभी के आकर्षण का केंद्र बन गया। कारण रहा उसकी नोटों से सजी कांवड़। कांवड़ पर दस, 20 और पचास रुपये के नोट लगे है। उसका कहना है कि वह हरिद्वार से नोटों से कांवड़ सजाकर लाया है। शिवरात्रि पर गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के साथ-साथ कांवड़ में लगे नोटों को दान कर देगा। यहां थोड़ी देर आराम के बाद वह अपने गांव के लिए रवाना हो गया।
कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ आज
शामली। एसटी तिराहे पर रजवाड़ा विवाह मंडप में श्री सर्व मंगला शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से कांवड़ सेवा शिविर बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। समिति के अध्यक्ष डाक्टर राजेंद्र संगल ने बताया कि शिविर में बृहस्पतिवार को सुबह 10.30 बजे श्रीगणेश पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रुप में शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल होंगे। कांवड़ियों की सेवा के लिए भोजन, दूध, दवाईयां निशुल्क रुप से व्यवस्था की गई है। शिविर सात अगस्त सुबह 11 बजे को समापन किया जाएगा।
कांवड़ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ (फोटो)
शामली। कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में बुधवार को कांवड़ियों की सेवार्थ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर अशोक हांडा ने किया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर कुशांक चौहान ने बताया कि यह शिविर 10 दिन तक रहेगा, जिसमें कांवड़ यात्रियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान डाक्टर सलीम, डाक्टर मदन मोहन झा, डाक्टर जनेश्वर चौहान, डाक्टर रश्मिकांत जैन, डाक्टर अक्षय कुमार, डाक्टर सादिया, डाक्टर आसमां, डाक्टर रचित गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।