फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घरों में घुसा तालाब का पानी, जांच करने पहुंचे अफसर

घरों में घुसा तालाब का पानी, जांच करने पहुंचे अफसर

Thu, 02 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
घरों में घुसा तालाब का पानी, जांच करने पहुंचे अफसर
थानाभवन। गांव मोरमाजरा में तालाब अटने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। शिकायत पर बुधवार को नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव मोरमाजरा में कई दिनों से तालाब अटा हुआ पड़ा है। पानी की निकासी न होने के कारण सारा पानी गांव में घुस गया। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कुछ ग्रामीणों ने अपने घरों के आगे मिट्टी डालकर पानी के बहाव को रोक दिया। इस समस्या के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह जांच के लिए गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। जब तक तालाब से पानी की निकासी नहीं होगी तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान जयपाल सिंह को निर्देश दिए गए हैं कि वह बृहस्पतिवार को पंपिंग के जरिए पानी को बाहर निकाले। इसके बाद तालाब की पर्याप्त मात्रा में खुदाई कराई जाए। इससे कि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस मौके पर लेखपाल शैलेंद्र शर्मा, लेखपाल सुरेश शर्मा, अभय कुमार, एसआई आज्ञाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed