{"_id":"5b522c674f1c1b1e308b5e9b","slug":"81532111975-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मालैंडी में राजस्व विभाग की टीम ने गन्ने की फसल क्षतिग्रस्त कर हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मालैंडी में राजस्व विभाग की टीम ने गन्ने की फसल क्षतिग्रस्त कर हटवाया कब्जा
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। गांव मालैंडी में राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर ग्राम समाज व तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराई। वहीं भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल भी जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दी।
शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालैंडी में कुछ लोगों ने ग्राम समाज और तालाब की भूमि पर कब्जा कर रखा था। जिसमें कब्जाधारियों ने गन्ने की फसल की बुवाई कर रखी थी। इस भूमि पर काफी समय पहले भी ग्रामीणों की शिकायत से तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। दोबारा कब्जा होने के चलते और शिकायत होने पर टीम द्वारा तालाब की भूमि पर गन्ने की फसल को मौके पर ही जेसीबी मंगाकर क्षतिग्रस्त करते हुए तालाब की मेढ़बंदी की। वहीं गांव के कब्जा करने वाले रामपाल पुत्र उमर सिंह , महावीर पुत्र श्रीचंद को भविष्य में कब्जा करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं, ग्राम प्रधान का कहना है कि इस तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस दौरान मनोज कुमार डायरेक्टर, ग्राम लेखपाल विमल, कानूनगो नरेश मलिक, रामफल लेखपाल, आदित्य लेखपाल आदि मौजूद रहे।