{"_id":"5b0c48d34f1c1b956e8b517d","slug":"81527531731-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन अवकाश रहने से शहर के बाजार,सड़के सूने रोडवेज बसों के संचालन तो शुरु हुआ, सवारियो का रहा, टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन अवकाश रहने से शहर के बाजार,सड़के सूने रोडवेज बसों के संचालन तो शुरु हुआ, सवारियो का रहा, टोटा
Updated Mon, 28 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद शहर में सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठान व दुकानें बंद रहने से बाजार सूने रहे। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहनों के चलने से वीरानगी छाई रही। अवकाश के दौरान यूपी-हरियाणा रोडवेज की बसें जरूर संचालन हुआ, मगर सवारियों का टोटा रहा।
सोमवार को कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर शामली जिले की कैराना, शामली, थानाभवन, सहारनपुर जिले की गंगोह-नुकड़ विधानसभा में मतदान होने से शासन द्वारा सरकारी अवकाश घोषित किया गया था। अवकाश घोषित होने के बाद शहर के पानीपत-खटीमा, मेरठ-करनाल, दिल्ली-यमुनौत्री, सहारनपुर, देहरादून मार्ग पर इक्का दुक्का वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे। शहर के विजय चौक, कैराना रोड, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, धीमानपुरा, माजरा रोड, भैैसवाल रोड, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, रेलवे रोड, मिल रोड, अस्पताल रोड, बुढ़ाना रोड पर बाजार सूने रहे। उधर शामली रोडवेज डिपो के एआएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि हरियाणा- यूपी रोडवेज बसों का संचालन जारी रही मगर मतदान का अवकाश घोषित होने से रोडवेज बसों में सवारियां कम निकलीं। मतदान के दिन सवारियों का टोटा रहने से 20 से 25 प्रतिशत आय में कमी आई है।