{"_id":"5b0709714f1c1baa6e8b4709","slug":"81527187825-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुख्यमंत्री की वार्ता से संतुष्ट नही नजर अधिवक्ता, कैराना- नूरपुर में बेंच नही वोट का निर्णय रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुख्यमंत्री की वार्ता से संतुष्ट नही नजर अधिवक्ता, कैराना- नूरपुर में बेंच नही वोट का निर्णय रहेगा जारी
Updated Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना- नूरपुर में बेंच नहीं वोट का निर्णय रहेगा जारी
शामली। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद वेस्ट यूपी के अधिवक्ता नाखुश नजर आए। वकीलों ने कहा कि कैराना लोकसभा व नूरपुर उपचुनाव में बेंच नही तो भाजपा को वोट नहीं का निर्णय जारी रहेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट खंडपीठ केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन राजेंद्र जानी ने बताया कि कैराना लोक सभा उपचुनाव में बेंच नहीं तो भाजपा को वोट नहीं का निर्णय जारी रहेगा। बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 मई को होने वाली सभा में मुलाकात का समय लिए जाने की निर्णय संघर्ष समिति के सम्मुख प्रस्ताव रखा जाएगा। शुक्रवार को इस संबंध में विचार विमर्श किया जा सकता है। राजेंद्र जानी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बंद कमरे में वेस्ट यूपी के अलीगढ़ से लेकर सहारनपुर तक के अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग रखी। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापना का मुद्दा अदालत में विचाराधीन है, जब हाईकोर्ट स्थापना का तर्क से अवगत कराया तो वह केंद्रीय कानून मंत्री से मिलने की बात पर आ गए। जानी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अधिवक्ता संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा व नूरपुर उपचुनाव में बेंच नहीं तो भाजपा को वोट नही निर्णय जारी रहेगा। बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 मई को होने वाली सभा में मुलाकात का समय लिए जाने की निर्णय संघर्ष समिति के सम्मुख प्रस्ताव रखा जाएगा। शुक्रवार को इस संबंध में विचार विमर्श किया जा सकता है।