फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार्यकर्ताओं की चौखट पहुंच रहे नेताजी

कार्यकर्ताओं की चौखट पहुंच रहे नेताजी

Tue, 17 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की चौखट पहुंच रहे नेताजी
भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी
विज्ञापन

शामली।
गोरखपुर और फूलपुर में हार का मुंह देखने पर भाजपा ने कार्यकर्ताओं में मायूसी का भाव महसूस किया था, जिससे सबक लेते हुए कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में कार्यकर्ताओं की मायूसी दूर करने और उनमें ऊर्जा का संचार करने का प्रयास चल रहा है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यकर्ताओं के बीच जाएं और उनकी समस्याएं सुनेें।

इसी के चलते पार्टी नेताओं को पदाधिकारियों के यहां प्रवास करने के लिए कहा गया। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने रविवार को जनपद भ्रमण के दौरान जहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, तो अलग अलग कालोनियों में कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर कुशलक्षेम भी पूछी। शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने माजरा मोहल्ले में पहुंचकर भोजन किया, तो कमला कालोनी में मनोज शर्मा के यहां पहुंचकर जलपान किया। इसके अलावा अन्य नेता भी पार्टी पदाधिकारियों के यहां पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए भाजपा नेता विभिन्न कार्यक्रम करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के पास भी पहुंच रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि कार्यकर्ताओं में संतुष्टि का भाव पैदा करने और मायूसी दूर करने के लिए पार्टी कोई कसर छोड़ने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed