फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने किया बाबा साहेब को नमन

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने किया बाबा साहेब को नमन

Sun, 15 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने किया बाबा साहेब को नमन
शामली। बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने हर्षोल्लास से मनाई। बाबा साहब को नमन किया और समाज हित में उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया, जिसकी अध्यक्षता रालोद एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह और संचालन रजनीश कोरी ने किया। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वोट का अधिकार देकर वंचित, शोषित और पिछड़े वर्ग को समानता का अधिकार प्रदान किया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब और चौधरी चरण सिंह सदैव जातिवादी प्रथा के विरोधी रहे। हमें उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान अनवार चौधरी, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रिषीराज राझड, अशरफ अली खान, सोहनपाल कसेरवा, सरोज मलिक, सुनील मलिक, जावेद अख्तर, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, हरेंद्र ताना, पंकज सरोहा, सनोज चौधरी, सर्वेश सिंभालका, आशुतोष पंवार, जगबीर फौजी, डाक्टर सत्यवीर बालियान, देवेंद्र तोमर और रविंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने डाक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी और एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने बाबा साहब के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके आदर्श पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार दलित, गरीब विरोधी हैं और उनके अधिकारों का हनन करना चाहती हैं। इस दौरान विजय कौशिक, नासिर अली खान, फल सिंह, भूपेंद्र चौधरी, सचिन राणा, उमेश प्रधान, विनोद कैल, संत कुमार, रमेशचंद, ब्रहमपाल, विपिन, प्रताप और सतीश आदि मौजूद रहे। मोहल्ला बनखंडी में सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान रहीश मिर्जा, विपिन पुंडीर, संध्या शर्मा, विशेष उपाध्याय, अभिमन्यु, वीरेंद्र, अनिल कुमार, नौशाद और कुलदीप तोमर आदि मौजूद रहे। माजरा रोड चौधरी चरण सिंह स्मृति भवन में अखिल भारतीय महर्षि कश्यप विकास मंच की ओर से बाबा साहब का जन्मदिवस मनाया गया। सपा के पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वंचित और शोषित समाज को उनके अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहब ने पुरजोर प्रयास किया। इस दौरान भारत कश्यप, संजीव कश्यप, नीटू कश्यप, नरेश कश्यप, पवन, छत्रपाल कश्यप, जयपाल कश्यप और डाक्टर राजकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अजंता चौक पहुंचकर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बुढ़ाना रोड कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में कठिन संघर्ष किया। अछूतों को मंदिरों में प्रवेश, जल स्रोतों पर अधिकार के साथ ही आरक्षण दिलाया, जिससे समाज के वंचित और शोषित लोगों को उनका अधिकार मिला। इस दौरान रामकिशोर पारचा, राजेश कुमार कश्यप, जेके जैन, हासिम प्रधान, राधेलाल शर्मा, अशोक जैन, सुरेशपाल सैनी, श्रीराम शर्मा, प्रवीण पांचाल, अशोक कुमार, डिंपल शर्मा, सतेंद्र कुमार, नूर हसन, श्यामसुंदर शर्मा, यशपाल कपूर, रामकुमार शर्मा, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं, भाजपा के युवा नेता डाक्टर मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शामली में बाबा साहब की जयंती मनाई। मनोज चौधरी ने कहा कि बाबा साहब भारत की धरोहर हैं। भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न से विभूषित किया और संसद में उनकी प्रतिमा स्थापित कराई। इस दौरान डाक्टर रमेश कुमार, विनोद कुमार, राकेश पाल, डाक्टर मुकेश धीमान, सोनू वाल्मीकि, लोकेंद्र कुमार, सचिन, विकास, रामफूल सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शामली के बड़ी माता मंदिर में बाबा साहब का जन्मदिवस मनाया। जिला सहमंत्री सन्नी शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समरसता बनाने का कार्य किया। भेदभाव और जातिवाद को खत्म करने का पुरजोर प्रयास किया। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक विशाल निर्वाल, हिमांशु शर्मा, डाक्टर एनपी सिंह, अक्षय मलिक, गौरव निर्वाल, हर्ष संगल, सागर कुमार, रजनीश चौबे, गौरक्ष वर्मा, राजेश और रोहित मौजूद रहे।

उधर, भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट के नेतृत्व में अजंता चौक पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि कालोनी में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अरविंद झंझोट ने कहा कि बाबा साहब ने वंचित और शोषितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस दौरान नंदू प्रसाद, वर्गीश झंझोट, मुकेश कुमार, विशाल कुमार, अरुण झंझोट और प्रमोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed