{"_id":"5ad2502a4f1c1b56098b48ad","slug":"81523732522-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी से होगा अब डायल-100 पुलिस के कार्य का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी से होगा अब डायल-100 पुलिस के कार्य का सत्यापन
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अब डायल-100 पुलिस अधिकारियों को मिस गाइड नहीं कर पाएगी। महज लखनऊ से मिलने वाली इवेंट को संभालने के साथ ही डायल-100 पुलिस सामाजिक जिम्मेदारी को भी संभालेगी और अपने पब्लिक ने अपनी संबंध मजबूत करेगी। इस कार्य के सत्यापन के लिए हर इवेंट की पुलिसकर्मियों सेल्फी लेकर एक नंबर पर डालनी होगी। जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं कप्तान द्वारा की जाएगी।
सपा सरकार में शुरु हुई डायल-100 पुलिस सेवा फिलहाल दस से बीस मिनट में हर घटना स्थल पर पहुंच जाती है। पूरे जिले में करीब तीस गाड़ियां दौड़ रही है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा अब डायल-100 पुलिस को ओर मजबूत करना चाहते है। उनका मानना है कि यदि डायल-100 पुलिस के कार्य को पहचाना जाए तो वह थाना पुलिस से कही अच्छा कार्य कर सकती है। जरूरत है उससे कार्य कराने की। उन्होंने बताया कि डायल-100 पुलिस अपना लखनऊ से प्राप्त इवेंट को पूरा करने के साथ ही क्षेत्र में रोजाना 50 नए लोगों से मिला करेगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ये है कि पब्लिक अधिक से अधिक संख्या में पुलिस को जाने। इससे कार्य ओर बेहतर होगा। सूचना मिलेगी तथा क्राइम कम होगा। उनका मानना है कि जब कोई पुलिसकर्मी सीधे पब्लिक से जुड़ेगा और वहां की पब्लिक के साथ उसके मधुर संबंध रहेंगे तो वह भ्रष्टाचार भी नहीं करेगा, क्योंकि उस पर सामाजिक दबाव होगा। पब्लिक से जुड़ाव के साथ ही ड्यूटी पर आने जाने के सेल्फी लेकर सत्यापन के रूप में कप्तान द्वारा दिए गए एक नंबर पर भेजनी होगी, ताकि इस बात भी निगरानी की जा सके कि पुलिसकर्मी आराम भी कर रहे है या नहीं।
डायल-100 पुलिस की बड़ी ताकत है। हमारा उद्देश्य उसकी ताकत को पहचानकर उससे कार्य कराना है। यह तभी संभव है जब पुलिसकर्मी आम पब्लिक से संबंध बनाएंगे। इसके लिए रोजाना 50 लोगों से बात करने के निर्देश दिए गए है, उपस्थिति तथा अन्य कार्य का सत्यापन सेल्फी से किया जाएगा। - देवरंजन वर्मा, एसपी।