{"_id":"5ad24c814f1c1b5c098b48e5","slug":"81523731585-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में उत्साहपूर्वक मनाई संविधान निर्माता की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में उत्साहपूर्वक मनाई संविधान निर्माता की जयंती
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, रालोद के कार्यकर्ताओं सहित सरकारी गैर सरकारी व समाज के लोगों के द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बाबा साहब भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कस्बे में सद्भावना बाइक रैली निकाली गई।
कस्बे के रामनगर कांधला देहात स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर भवन में जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। दूसरी और कस्बे में बाबा साहब की जयंती पर बाइक सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। कस्बे में सद्भावना रैली निकालकर बाबा साहब के देश विकास में किए गए योगदान को स्मरण किया गया। रैली का कस्बे के विभिन्न मार्गों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत के बाद जलपान की व्यवस्था की। रैली कस्बे से होती हुई अंत में ब्लाक मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। दोपहर के समय एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार को रखकर बाबा साहब द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की अपील की।
इस दौरान देवीदास जयंत, इंद्रपाल सिंह, रविंद्र काकरान, नीरज जयंत, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माता शीतला देवी मंदिर में जयंती पर्व को मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष मलिक ने की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामली से जिला सह मंत्री सन्नी शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिद्धार्थ जैन, सोनू, गौरव सैनी कपिल, संदीप, अंकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय, ब्लाक परिसर, हिंदू इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, नेशनल पब्लिक स्कूल सहित कई स्थानों पर बाबा साहेब की जयंती को मनाया गया।