{"_id":"5ad24c784f1c1b320a8b490a","slug":"81523731576-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी।
डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर शुक्रवार रात आंबेडकर चौपाल पर भीम जागरण का आयोजन किया गया। पूजन रिटायर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस इंस्पेक्टर चमन कटारिया ने किया। शनिवार को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ अरविंद कटारिया ने किया। शोभायात्रा आंबेडकर चौपाल से होते हुए हरिजन चौपाल, वाल्मीकि बस्ती, होली चौक से होती हुई मोहल्ला कुरैशियान से गुजरने के बाद झंडा चौक होती हुई मुख्य बाजार पहुंची और आंबेडकर चौपाल पर संपन हुई। इस दौरान ओमप्रकाश लांबा, अमित कटारिया, डॉ. राजवीर सिंह, संजीव कटारिया, मास्टर सतीश, श्रीकांत लांबा, प्रमोद कुमार, रोहित, मनीष, जमनादास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाबरी थाना अध्यक्ष पंकज गौतम भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।